डाबड़ा सरपच बनी रावणा राजपूत समाज की महिला प्रदेश अध्यक्ष बधाइयों का लगा ताता ।

डीडवाना मौलासर कस्बे के डाबड़ा ग्राम की सरपंच ममता कंवर  रावणा राजपूत समाज की महिला प्रदेश अध्यक्ष बनी  रावणा राजपूत समाज के  राष्ट्रीय संगठन श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नागौर जिले की डीडवाना तहसील की डाबड़ा ग्राम पंचायत की सरपंच ममता कंवर राठौड़ को रावणा राजपूत समाज की  महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला ने  नियुक्ति पत्र जारी कर ममता कंवर राठौड़ को महिला प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया। ममता कंवर राठौड़ जिला सरपंच संघ नागौर की सक्रिय पदाधिकारी भी है और संस्कार के साथ साथ बड़े तरीके से समाज व आमजन की आवाज उठाती रही है। इस नियुक्ति पर रावणा राजपूत समाज नागौर जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह बिरलोका, डीडवाना तहसील अध्यक्ष प्रदीप सिंह चांदावत सहित समाज के सभी मौजीज लोगो ने स्वागत किया है और प्रदेश अध्यक्ष सोडाला का धन्यवाद भी किया है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह , जिला मीडिया अध्यक्ष महेंद्र सिंह गौड़, भंवर सिंह चंपावत बरड़वा, चामुंडा तहसील अध्यक्ष भवानी सिंह गौड़, तहसील युवा अध्यक्ष दिलीप सिंह गौड़, गुमान सिंह गोगावत नुवा, नाथू सिंह बिका, जुगलसिंह, नाहर सिंह, मुरली सिंह दौलतपुरा, भवानी सिंह किचक, सुरेंद्र सिंह बावड़ी,शक्ति सिंह, 
हरीसिंह चौहान, सवाई सिंह आकोदा, आदि ने बधाई पेरित की । 

Post a Comment

Previous News Next News