खबर  नाइजेरिया से 
नाइजेरिया में बोको हराम से दहशत 
बोको हराम ने किया 110 मजदूरों को अगवा  फिर सर कलम कर की  हत्या 
आपको बता दे कि इसके बाद सयुक्त राष्ट्र संघ भी हैरान है 
बोको हराम आतंकी संघटन isis से भी ज्यादा दहशतगर्द निकला 
 110 लोगों की हत्या के बाद नाइजेरिया में दहशत का माहौल पैदा हो गया है  
बोको हराम ने किया मजहब के नाम पर कोहराम 
 नाइजेरिया के एक गाँव मे शुक्रवार शाम तक सब ठीक ठाक चल रहा था परन्तु शनिवार सुबह बोको हराम के आतंकियों ने  पास के ही एक गाँव के मजदूरो पर धावा बोल दिया जिसके बाद जबरन अगवा कर धारदार हथियार से एक साथ सभी की गला काट  कर हत्या कर  दी  पहले आपको बता दे कि पहले तो इनपुट खबरों के अनुसार 30 लोगों की हत्या का पता लगा फिर कुछ देर में 70 और देखते ही देखते आंकड़ा 110 से ज्यादा मौत होने का आया 
सूत्रों के अनुसार बोको हराम के आतंकियों ने जिन मजदूरों की हत्या की उनके परिवार की  महिलाओं और लड़कियों को भी  अगवा कर लिया 
इसके बाद इन सभी पर मुहर लगाते हुवे सयुंक्त राष्ट्र के ह्यूमन  कोदिनेटर एडवरट क्लून ने  110 हत्याओं को पुष्टि की  उन्होंने कहा ये इस साल का सबसे भयानक नरसंहार हुवा है


साथ ही स्थानीय प्रशासन ने  कुछ मरने   वालों की पहचान सोकुटु जिन पर किसी का जोर नही है उनमें कभी किसी को अगवा किया जाता है फिर  अपने हिसाब से यातनाये दी जाती है किसी के कोड़े मारे जाते है किसी के हाथ तो किसी के पांव काट दिए जाते है तो किसी की हत्या कर दी जाती है 
इस भयानक नरसंहार के पीछे सूत्रों की माने तो  वसूली का गणित छिपा है 
और इसी कड़ी में शनिवार को आतंकवादी वसूली करने पहुचे थे जिसका कुछ मजदूरो ने विरोध किया जिसके फलस्वरूप बोको हराम के आतंकियों ने उसको अगवा कर मार दिया ।
सलाफी  समुदाय के धर्म गुरु मोहमद यूसुफ ने  करीब 20 साल पहले बोको हराम का गठन किया था 
जिसका मकसद था  लोगों को सही रास्ते पर ले जाने का लेकिन बाद में इससे जुड़े कुछ लोग उन लोगों के दुश्मन बन गए जो उन  लोगों की बात नही मानते थे 
फिलहाल नाइजेरिया में बोको हराम 2 धड़ों में बंटा हुवा है  और इनका कोहराम बदस्तूर जारी है  ये संघटन पहले 2002 में  सामने आया और फिर पुलिस से छिटपुट  झड़प करता था व हथियार लूंट कर  हत्यारे भी कर देता था 

दुनिया की  नजरों में आया 
परन्तु दुनिया की नजरों में  14 अप्रेल 2014 में आया जब एक गर्ल्स हॉस्टल में सो रही 300 लड़कियों को  हथियार के दम पर अगवा प्रसाशन से अपने लोगो की रिहाई की मांग रखी और देखते ही देखते दुनिया को इस संगठन के बारे में जानकारी हो गयी 

सरगना यूसफ़ मारा गया 
हालांकि इसके बाद वहां के पुलिस प्रसासन ने  जगह जगह झड़प व छापेमारी के बाद इस संघठन का सरगना  यूसफ़ को गिरफ्तार कर लिया और बाद में एक मुठभेड़ में उसको ढेर कर दिया  इसके बाद नाइजेरिया की पुलिस ने करीब 800 से ज्यादा आतंकियों का सफाया कर दिया था  व सैंकड़ो लोगो को गिरफ्तार किया गया 
 इसके बाद बोको हराम कुछ महीनों तक तो शांत रहा 
लेकिन जब लौटा तो  पहले से भी ज्यादा ख़ौफ़नाक बन गया  
या ये कहना भी गलत नही होगा कि बोको हराम अब कमजोर होने की बजाय ज्यादा ताकतवर होकर सामने आया 

शेकाऊ बना  बोको हराम का कमांडर 
यूसुफ के बाद उसके लेफ्टि  अबु बकर शेकाऊ ने संभाली  इस आतंकवादी ने लोगो को टारगेट किलिग 
बम बारी , व लोगो को लाइन से खड़ा कर उनका सर कलम करने को शुरुआत की ।
इसके बाद इसने  2015 में isis से हाथ मिला लिया व अब तक ये नाइजेरिया के अलावा चाड कैमरून मालि  निगार जैसे देशों  में फैल चुका  था।
अब ये आम मुसलमानों को भी निशाना बनाने लगे 
इनकी सीधी सोच थी जो इनकी बात नही मानता वो उनका दुश्मन है 
शेकाऊ ने इसके बाद कई बार स्कूली बच्चों व महिलाओ को अगवा किया व उनका सिर कलम कर वीडियो बनाया  व इंटरनेट पर डाले 
परन्तु बाद में शेकाऊ और isis में मतभेद हो गए  और isis ने बोको हराम का तख्ता पलट करवा दिया व   इसके बाद यूसुफ का बेटा अल बरनवी इस संघठन बोको हराम  का मुखिया बना  बस इसके बाद शेकाऊ और  अल बरनवी का टकराव शुरू हो गया और  2 गुटों में बंट गया फिलहाल आलम ये है कि बोको हराम नाइजेरिया व उसके आस पास के देशों में बेगुनाह लोगों पर कहर बरसाता घूम रहा है  
हालांकि वहाँ का प्रशासन व सरकारें उन पर लगाम लगाने को बाते तो करती है परन्तु जिस तरह 110 लोगों के  सर बोको हराम ने कलम किये है  उस पर फिलहाल किसी का जोर नही  ।
अबु बकर शेकाऊ जिसको लोग खूंखार कमांडर ,  छलावा  बहरूपिया व अन्य नाम से पुकारते है उस पर अमेरिका ने करीब  7 मिलियन डॉलर का इनाम रखा है  यानी कि करीब 420 करोड़ रुपये का इनाम है 
नाइजेरिया के एक बड़े हिस्से पर उसी का कब्जा है  उसी को हुकूमत चलती है इसकी उम्र करीब 35 से 45 के बीच  साल है   और  ये isis के मुखिया अबु बकर अल बगदादी से दो कदम आगे निकला जब से ये  इस संगठन का मुखिया बना है जिसने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी है   इसका भी सपना है  इसका भी बगदादी की तरह सपना है कि  नाइजेरिया और उसके आस पास के क्षेत्र को इस्लामिक स्टेट बनाना  पिछले कई सालों से ये शख्स नाइजेरिया की हुकूमत के लिए सिर दर्द बना हुवा है  इसी के इशारे पर बोको हराम के लड़ाकों ने अलग अलग हिस्से में कई हमले किये व कई शहरो को जला दिया व हजारों लोगों की जान ली है  लाखों लोग बेघर हो गए 
फिलहार नाइजेरिया  उतर पूर्व के 3 राज्यो में इसी का फरमान चलता है  
सूत्रों के मुताबिक  शेकाऊ एक छलावा है व भेष बदलने में माहिर है  वो कभी भी अपने लड़ाकों से सीधी बात नही करता  ।
अमेरिका ने इस पर 420 करोड़ का इनाम रखा है परन्तु अभी भी उसकी खुफिया और  सुरक्षा एजेंसियां शेकाऊ को पकड़ने में नाकाम रही है  नाइजेरिया के आतंकी संगठन बोको हराम पर सैंकड़ो लोगों की हत्याओ का आरोप है   ये संघठन नाइजेरिया का सबसे बड़ा आतंकी संघठन बन कर उभरा है   इस संगठन का मुख्यालय  नाइजेरिया के उतर पूर्वी शहर  मैदुगुरी में है   बोको हराम मुस्लिम समुदाय को पश्चिमी समाज के हर    चलन का विरोध करने को कहता है  फिर चाहे वो चुनावी वोट डालना हो , शर्ट पेंट पहनना हो या , धर्म निरपेक्ष शिक्षा हासिल करना हो ।
 बोको  हराम का उद्देश्य नाइजेरिया की सरकार को उखाड़ कर इस्लामिक स्टेट बनाना है  करीब 18 करोड़ के जनसख्या वाले नाइजेरिया में बोको हराम को मुस्लिम बहुल इलाकों में समर्थन भी मिलता रहा है  नाइजेरिया में बोको हराम की हिंसा के पीछे एक बड़ी वजह ये भी है कि 
नाइजेरिया की सेना के पास  अत्याधुनिक हथियारों की कमी है  उनके पास बुनियादी प्रशिक्षण का अभाव है 
जबकी बोको हराम के आतंकियों के पास अतिआधुनिक हथियार व प्रशिक्षण भी हासिल है  व बोको हराम ने 2002 से 2013 के बीच करीब 10000 लोगों की हत्यायें की है  अमूमन ये संगठन खास अंदाज में नरसंहार को अंजाम देता है  इसके आतंकी मोटर बाइक पर आकर संगठन का विरोध करने वाले पुलिस अधिकारियों व नेताओं की हत्या करते है  व संगठन की आलोचना करने वाले व मुस्लिम धर्म गुरुओं को भी अपना निशाना बनाने लगे है  
बोको हराम को किससे पैसे मिलते है कितना ओर कैसे प्रशिक्षण मिलता है किससे मिलता है  व कितने आतंकवादी इसमें शामिल है फिलहाल इसकी जानकारी नही सामने आई है  परन्तु 2013 में अमेरिका ने इस संघठन को आतंकवादी संगठन घोषित करते हुवे  शेकाऊ पर इनाम घोषित किया था   
अमेरिका के मुताबिक बोको हराम का पश्चिमी अफ्रीका में अलकायदा से भी   जुड़ाव रहा है

सीनियर एडिटर- अंजनी शर्मा सहयोगी रिपोर्टर आरके प्रजापति 

Post a Comment

Previous News Next News